बठिंडा में पदमजीत मेहता दूसरी बार बने मेयर: सभी 50 पार्षदों की सर्वसम्मति से हुआ चुनाव; मंत्री बोले-विकास कार्यों का जनता को मिला लाभ – Bathinda News

बठिंडा में पदमजीत मेहता दूसरी बार बने मेयर:  सभी 50 पार्षदों की सर्वसम्मति से हुआ चुनाव; मंत्री बोले-विकास कार्यों का जनता को मिला लाभ – Bathinda News




बठिंडा नगर निगम में पदमजीत मेहता को दूसरी बार मेयर चुना गया है। सभी 50 पार्षदों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई। इस दौरान पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पूरे पंजाब में विकास कार्य किए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान किया है। मुंडियां ने बताया कि शपथ लेने वाले पार्षदों में से सभी की सहमति से पदमजीत मेहता को मेयर चुना गया। उन्होंने दावा किया कि सरकार के इन कार्यों को देखते हुए ही लोगों ने आम आदमी पार्टी के सर्वाधिक पार्षदों को चुना है। ‘डेढ़ साल में शहर का काफी विकास किया’ उन्होंने कहा कि मेहता ने पिछले डेढ़ साल में शहर का काफी विकास किया है, जिसके चलते लोगों ने उन्हें फिर से पार्षद चुना और अब सभी 50 पार्षदों ने उन्हें अपना मेयर चुना है। आने वाले दिनों में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी सभी पार्षदों की सहमति से किया जाएगा। मेहता ने जीत का आभार व्यक्त किया मेयर पदमजीत मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका परिवार लंबे समय से शहर की सेवा कर रहा है। उन्होंने लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी के पार्षदों को मिली बड़ी जीत का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में शहर का बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। उन्होंने बठिंडा को फिर से नंबर वन शहर बनाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *