होशियारपुर में आप नेता पर जाली वोट बनवाने का आरोप: बलाचौर के 100 वोटर गढ़शंकर में दिखाए, मकान नंबर 0 लिखा; सभी का मोबाइल नंबर सेम – Hoshiarpur News
होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के वार्ड नंबर 4 में अवैध और गलत तरीके से नए वोट बनाए जाने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत स्टेट इलेक्शन कमीशन को की गई है। शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी वार्ड नं. 5, गढ़शंकर के अनुसार चुनाव आयोग की तरफ से वोट बनाने की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी मिलीभगत से 159+208 अवैध वोट बनाई गईं। इनमें से कई वोटरों का संबंध बलाचौर क्षेत्र से है जिन्होंने वहां जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों में मतदान भी किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गढ़शंकर में न रहने वाले बाहरी लोगों के वोट सिर्फ सत्ता पक्ष को राजनीतिक लाभ पहुंचाने और एक करीबी रिश्तेदार को चुनाव लड़ाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं, जिसमें कई वोटों के लिए एक ही मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है और बहुत सारे वोटों में गढ़शंकर के पते पर मकान नंबर 0 लिखवाया गया है।
इस गड़बड़ी और धक्केशाही को रोकने, अवैध वोटों को निरस्त करने तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एसडीएम गढ़शंकर को भी लिखित शिकायत दी गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गढ़शंकर हलके के सत्ता में मौजूद एक नेता ने राजनीकित फायदे के लिए और अपने रिश्तेदार तो ब्लॉक समीति चुनाव में जितवाने के लिए ये सब किया गया है।
जिनकी वोटें यहां बनाई गई हैं, उनकी वोटें उनके पैतृक गांवों में भी मौजूद हैं। बहुत सारी वोटें ऐसी हैं जिनमें गढ़शंकर के रिहाइश के एड्रेस (पते) में मकान नंबर 0 (जीरो) लिखा गया है। स्टेट इलेक्शन कमीशन को दी शिकायत में मांग की गई है कि गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में नगर कौंसिल के चुनावों में कुछ राजनीतिक नेताओं और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के कारण सरेआम धक्केशाही हो रही है, इसके खिलाफ जांच करवाई जाए। दावा-एड्रेस कहीं दूसरी जगह से वार्ड 4 में बना दिए वोट
शिकायतकर्ता कुलविंददर ने आरोप लगाया है कि शहर के अन्य वार्डों की वोटें वार्ड नं. 4 में शिफ्ट की गई हैं। इसके लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन चंडीगढ़ को वोटर लिस्ट भी मार्क कर सौंपी गई है। इसमें दावा किया गया है कि मार्क किए गए वोटरों का निवास वार्ड नं. 4 में नहीं है। दी गई वोटर सूची सूची संबंधी आपत्ति देने की आखिरी तारीख 6 मई 2026 थी, जबकि इन दोनों लिस्टों में वोट बनाने की तारीख 8 मई 2026 और 9 मई 2026 है। इसलिए कैंडिडेट्स को आपत्ति के अधिकार से वंचित किया गया है। यह इलेक्शन के नियमों का उल्लंघन है, किसी एक पक्ष को नाजायज फायदा पहुंचाने वाली बात है, इन वोटों की जांच की जाए और इन वोटों को काटा जाए तथा बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। 100 से ज्यादा वोट एक मोबाइल नंबर पर दर्ज
शिकायतकर्ता कुलविंददर ने स्टेट इलेक्शन कमीशन को लिखे पत्र में दावा किया है कि इन वोटों में बहुत सारे वोटर बलाचौर हलके से संबंधित हैं। इनकी हमने अपने लेवल पर वेरिफिकेशन की है और यह वोटर बलाचौर हलके में जिला परिषद और ब्लॉक समिति में वोटर थे और अपनी वोटें वहां पोल की थीं और अब इनकी वोटें वार्ड नं. 4, गढ़शंकर में बनाई गईं ताकि सत्ता पक्ष को इसका फायदा पहुंचाया जा सके। उन वोटरों की रिहाइश गढ़शंकर में नहीं है और उन वोटर के मोबाइल नंबर भी कई-कई वोटों के लिए एक ही दिया गया है और इन वोटों की संख्या करीब 100 है। सभी वोट 4 घरों में बनी हैं। यह मौजूदा पंजाब सरकार के नुमाइंदों की तरफ से की जा रही जोर-जबरदस्ती है।
Source link

