पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का बजा बिगुल: होशियारपुर निगम समेत 4 निकायों में 5 जुलाई को मतदान; आचार संहिता लागू – Chandigarh News

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का बजा बिगुल:  होशियारपुर निगम समेत 4 निकायों में 5 जुलाई को मतदान; आचार संहिता लागू – Chandigarh News




पंजाब में निकाय चुनावों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार को होशियारपुर नगर निगम समेत 4 नगर निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 5 जुलाई, 2026 (रविवार) को मतदान कराया जाएगा। वोटिंग सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी। मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराया जाएगा और मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। 22 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 22 जून से नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 27 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इन चार नगर निकायों में होंगे चुनाव इस बार चुनाव नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद गुरुहरसहाय (फिरोजपुर), नगर परिषद जलालाबाद (फाजिल्का) और नगर पंचायत ममदोट (फिरोजपुर) में कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारियां राज्य चुनाव आयोग ने दावा किया है कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा कराने होंगे। संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और स्थानीय स्तर पर चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *