चंडीगढ़ के मेयर ने अपनाई PM मोदी की राह: सफाई कर्मियों के पैर धोकर किया तिलक; कहा-आप ही शहर के असली हीरो – Chandigarh News
देश के प्रधानमंत्री ने 2019 में प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सफाई कर्मियों के पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया था। उसी परंपरा से प्रेरित होकर चंडीगढ़ के मेयर ने आज डीप क्लीनिंग अभियान की शुरुआत से पहले महिला सफाई कर्मियों के पैर धोए, उन्हें तिलक लगाया और फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी ही शहर के असली हीरो हैं। इस अभियान में नगर निगम के अलग-अलग विंग मिलकर काम करेंगे। इस मौके तय किया है गया भविष्य में जो भी मुलाजिम इन मुहिमों में अच्छा काम करेंगे।उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मेयर ने प्रधानमंत्री के कार्यों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्पेशल मुहिम में इन चीजों पर रहेगा फोकस नगर निगम की ओर से मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए इस बार जलभराव की समस्या को रोकने और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत यह विशेष मुहिम चलाई गई है। अभियान के दौरान सड़कों, गलियों, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की गहन सफाई की जाएगी ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू बनी रहे। रिहायशी क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में डीप क्लीनिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही पेड़ों की छंटाई (प्रूनिंग), पार्कों का रखरखाव, क्षतिग्रस्त फुटपाथों, सर्विस लेनों और रेलिंग की मरम्मत पर भी काम होगा। वहीं स्ट्रीट लाइटों और बिजली के खंभों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। यह खबर अपडेट की जा रही है।
Source link

