लुधियाना में टाटा 407 पलटा, 30 लोग घायल: टिब्बा पुल हरनामपुरा कट के पास हादसा; राहगीरों ने घायलों को निकाला बाहर – Ludhiana News




लुधियाना में आज देर शाम एक सड़क हादसा सामने आया है। टिब्बा पुल स्थित हरनामपुरा कट के पास सवारियों से भरा एक टाटा 407 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार करीब 30 लोग घायल हो गए। अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद राहगीरों और लोगों ने टाटा-407 के अंदर फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। यह सभी किया इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम कर घर लौट रहे थे। गाड़ी तेज रफ्तार में थी और दो-तीन हिचकोले खाने के बाद पलट गई। सिविल अस्पताल में चल रहा है सभी का इलाज सूचना मिलते ही राहत टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को आनन-फानन में लुधियाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया,जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। टेंपो में 70 के करीब लोग थे सवार घायल मनराज ने बताया कि वह रोजाना टेंपो टाटा 407 में ऑफिस जाते हैं। आज भी शाम को घर आ रहे थे। टिब्बा पुल के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने अचानक टेंपो पलट गया। जिसकी वजह से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। टेंपो में 70 के करीब लोग सवार थे। इमरजेंसी में 25 से 30 घायल आ गए: मेडिकल अफसर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ अजय का कहना है कि उनके पास 25 से 30 घायल आ गए हैं। उसमें से 4 से 5 के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी जांच कर रहे हैं। उन्हें रेफर करेंगै। उन्होंने बताया कि अभी 30 से 35 और आने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *