कपूरथला में 138KV बिजली घर में भीषण आग: कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोग बेहाल; पेयजल सप्लाई रही प्रभावित – Kapurthala News
कपूरथला में भीषण गर्मी के दौरान देर रात 138 केवी बिजली घर में आग लग गई। एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इस घटना से जनजीवन प्रभावित हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कर्मचारी आपूर्ति सामान्य करने के लिए जुटे शहर में बीती रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। हालांकि, सुबह कुछ देर के लिए कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल की गई थी। बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी और बिजली पर बढ़े लोड को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित विभाग के एक वरिष्ठ इंजीनियर ने इस समस्या को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। शहरवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती गर्मी में बिजली गुल रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
Source link

