अकाल तख्त के हुक्मनामे के बाद सीएम इस्तीफे की मांग: वारिस पंजाब दे’ का DC दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, फूंका पुतला – Ludhiana News

अकाल तख्त के हुक्मनामे के बाद सीएम इस्तीफे की मांग:  वारिस पंजाब दे’ का DC दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, फूंका पुतला – Ludhiana News




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी हुक्मनामे के बाद अब उनके इस्तीफे की मांग को लेकर सूबे में सियासी घमासान तेज हो गया है। आज वारिस पंजाब दे (अकाली दल) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लुधियाना सहित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार रोष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। DC दफ्तर के बाहर भारी हंगामा लुधियाना में भारी संख्या में इकट्ठा हुए वारिस पंजाब दे के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासनिक परिसर (DC दफ्तर) के बाहर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की और वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी पुतला फूंकने में कामयाब रहे। सिख गुरुओं की कथित बेअदबी अक्षम्य प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिख गुरुओं की कथित तौर पर की गई बेअदबी की घटना बेहद शर्मनाक है। इसे सिख कौम बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा हुक्मनामा जारी होने के बाद अब मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र, दी ये चेतावनी प्रदर्शन के अंत में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय प्रशासन के जरिए पंजाब के राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा। इस मांग पत्र में मांग की गई है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री ने जल्द ही अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और पूरे पंजाब में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *