गुरुग्राम में ‘पीस डॉग’ से मिलने की होड़: युवतियों ने सेल्फी ली, 3,700 KM पदयात्रा कर भारत आया; इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख फॉलोअर्स – gurugram News

गुरुग्राम में ‘पीस डॉग’ से मिलने की होड़:  युवतियों ने सेल्फी ली, 3,700 KM पदयात्रा कर भारत आया; इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख फॉलोअर्स – gurugram News




हरियाणा के गुरुग्राम में ‘आलोका’ नाम के एक डॉग से मिलने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। कार्यक्रम में पशु प्रेमियों ने डॉग के साथ कई फोटोज भी क्लिक कराए। वहीं एक प्रसंशक डॉक के पास बैठकर हाथ जोड़े भी नजर आया। आलोका ने 2 दिन पहले दिल्ली में बोद्ध भिक्षुओं संग पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से भी मिला। इससे पहले आलोका ने बोद्ध भिक्षुओं के साथ अमेरिका में वॉक फॉर पीस में करीब 3700 किलोमीटर की पैदल यात्रा की है। इस यात्रा के बाद आलोका भारत आया। बौद्ध भिक्षु पन्नकारा ने बताया- आलोका कोलकाता की गलियों में घूसता रहता है। एक शांति यात्रा के दौरान ही बौद्ध भिक्षुओं की इससे मुलाकात हुई। इसके बाद आलोका ने उनके साथ कई देशों की शांति यात्रा की। गुरुग्राम में कार्यक्रम के बारे में जानिए… डॉग आलोका के PHOTOS… अब पीस डॉग आलोका के बारे में जानिए… इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख फॉलोअर्स ‘आलोका’ भारतीय नस्ल (परिया) का डॉग है। आलोका की उम्र चार साल के आसपास है। उसके माथे पर एक हॉर्ट का निशान भी बना हुआ है। बौद्ध भिक्षुओं का कहना है कि ये पहचान आलोका को शांत स्वभाव और खास बनाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आलोका के 4.8 लाख फॉलोअर्स है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *