​बठिंडा में युवक की ट्रेन से टकराकर मौत: ट्रैक पर क्षतविक्षत शव मिला, नौकरी न मिलने से था परेशान, घरेलू दिक्कतों के कारण उठाया कदम – Bathinda News

​बठिंडा में युवक की ट्रेन से टकराकर मौत:  ट्रैक पर क्षतविक्षत शव मिला, नौकरी न मिलने से था परेशान, घरेलू दिक्कतों के कारण उठाया कदम – Bathinda News




बठिंडा-अबोहर रेलवे लाइन पर गांव बहमन दीवाना के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, प्राथमिक जांच में इसे घरेलू परेशानियों और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। घटनास्थल पर क्षत-विक्षत मिला शव मृतक की पहचान बहमन दीवाना निवासी प्रदीप कुमार (पुत्र हरबंस कुमार) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा मुख्यालय की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक का शव कई टुकड़ों में कट गया था। सहारा टीम ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही थाना जीआरपी के एएसआई गुरमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। सहारा टीम के सहयोग से शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवाया गया। नौकरी न मिलने से परेशान था युवक जीआरपी अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार बीए (B.A.) पास था। योग्यता के बावजूद नौकरी न मिलने के कारण वह काफी समय से मानसिक और घरेलू परेशानियों से जूझ रहा था, जिसके लिए उसकी दवा भी चल रही थी। प्रदीप शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। वह गांव में ही अपने पिता के साथ एक करियाना (किराना) की दुकान चलाकर हाथ बंटाता था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *