गुरदासपुर में विजिलेंस ने रिश्वत लेते अकाउंटेंट को पकड़ा: रिटायर जेई से महंगाई भत्ता व अन्य भुगतान जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत – Pathankot News

गुरदासपुर में विजिलेंस ने रिश्वत लेते अकाउंटेंट को पकड़ा:  रिटायर जेई से महंगाई भत्ता व अन्य भुगतान जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत – Pathankot News




पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल डिवीजन गुरदासपुर के प्रभारी लेखा शाखा में तैनात लेखाकार (अकाउंटेंट) अमृतपाल सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी जिला गुरदासपुर के इस्लामाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। विजिलेंस प्रवक्ता के मुताबिक शिकायतकर्ता पीएसपीसीएल विभाग से जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। बकाया जारी करने कि लिए परेशान करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्ति के बाद शिकायकर्ता का महंगाई भत्ता और पे-फिक्सेशन का बकाया विभाग के पास लंबित था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लेखाकार अमृतपाल सिंह इन बकायों को जारी करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था और पिछले डेढ़ साल से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। जाल बिछाकर ऐसे दबोचा आरोपी
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने तुरंत जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी लेखाकार को पैसे दिए, विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उसे 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर में आरोपी लेखाकार अमृतपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *