संगरूर में युवक पर कृपाण से हमला: 700 रुपए भी छीना, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी – Barnala News
संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र में एक युवक पर कृपाण से हमला कर 700 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। शिकायतकर्ता जगतार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी माता भिंदर कौर सुनाम के एक अस्पताल में भर्ती थीं। वह अपनी माता का हालचाल जानने के लिए मोटरसाइकिल पर सुनाम गए थे। रात के समय जब वह वापस दिड़बा लौट रहे थे और अनाज मंडी दिड़बा के सामने पहुंचे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर उनके पीछे आते दिखाई दिए। दोनों आरोपियों के चेहरे ढके थे दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। दिड़बा पुल के पास आरोपियों ने अपना मोटरसाइकिल जगतार सिंह के आगे लगाकर उन्हें जबरन रोक लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने जगतार सिंह को घेर लिया और उनसे सारा सामान व पैसे निकालने को कहा। जब जगतार सिंह ने विरोध किया, तो मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथ में पकड़ी कृपाण से उनकी दाहिनी बांह पर वार कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, दूसरे आरोपी ने उन्हें डराया-धमकाया और धक्का देकर उनकी पैंट की पिछली जेब से 700 रुपये नकद निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जगतार सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। बाद में उन्हें पता चला कि लूटपाट और हमला करने वाले युवक प्रीत खान तथा तेजिंदर सिंह उर्फ तोती निवासी गांव सूलर हैं। पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source link

