अकाली नेता पर फायरिंग का आरोपी एनकाउंटर में घायल: मानसा पुलिस ह​थियार बरामद करने गई तो हमला कर भागने का किया प्रयास – Mansa News

अकाली नेता पर फायरिंग का आरोपी एनकाउंटर में घायल:  मानसा पुलिस ह​थियार बरामद करने गई तो हमला कर भागने का किया प्रयास – Mansa News




मानसा जिले के बरेटा के अंतर्गत आते गांव दातेवास में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच सीधी मुठभेड़ (एनकाउंटर) का मामला सामने आया है। अकाली नेता पर कातिलाना हमला करने के आरोपी गुरमीत सिंह दातेवाल को जब पुलिस टीम वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करवाने ले गई थी, तो उसने पुलिस पर ही गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कुछ दिन पहले बरेटा में हुए एक शूटआउट से जुड़ा है। वहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता दलवीर सिंह काला जवंदा पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें जवंदा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले बुढ़लाडा और बाद में नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर किया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बरेटा पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य हमलावर गुरमीत सिंह दातेवाल को गिरफ्तार कर लिया था।
वेपन रिकवरी के दौरान पुलिस गाड़ी पर चलाई गोली डीएसपी सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह दातेवाल पुलिस रिमांड पर था। शुक्रवार को पुलिस टीम उसे वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्तौल बरामद करवाने के लिए दातेवास गांव लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, जैसे ही छुपा कर रखी गई पिस्तौल बरामद हुई, गुरमीत सिंह ने अचानक उसे उठाकर पुलिस टीम पर ही तान दिया और सीधे फायर झोंक दिया। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली वहां खड़ी पुलिस की बोलेरो गाड़ी में जा लगी, जिससे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
आत्मरक्षा में पुलिस ने दागी गोली, सिविल अस्पताल में भर्ती अपराधी द्वारा अचानक किए गए इस हमले के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली सीधे गुरमीत सिंह की बाईं टांग में जा लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। घायल आरोपी को बिना समय गंवाए पुलिस सुरक्षा के बीच बुढ़लाडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के ठीक होने के बाद उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *