सुजानपुर पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार: ​सिविल अस्पताल में की थी कई वारदात, केबिन से उड़ाया था डॉक्टर का फोन – Pathankot News

सुजानपुर पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार:  ​सिविल अस्पताल में की थी कई वारदात, केबिन से उड़ाया था डॉक्टर का फोन – Pathankot News




पठानकोट के सुजानपुर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सिविल अस्पताल से डॉक्टरों और स्टाफ के मोबाइल उड़ाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सिविल अस्पताल सुजानपुर में तैनात डॉक्टर आंचल महाजन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। डॉक्टर महाजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने केबिन से कुछ समय के लिए वॉशरूम गई थीं। जब वह वापस लौटीं, तो उनकी मेज पर रखा कीमती मोबाइल फोन गायब था। सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम ने जब अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला, तो उसमें दो संदिग्ध युवक डॉक्टर के केबिन के आसपास हेराफेरी करते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले बलविंदर कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में बलविंदर ने तोते की तरह सच उगल दिया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी संत उर्फ सुरिंदर के साथ मिलकर डॉक्टर का मोबाइल चोरी किया था और बाद में उसे सुंदर चक्क के रहने वाले गगन और दीपू को औने-पौने दामों में बेच दिया था। चोरी का मोबाइल खरीदने वाले भी चढ़े पुलिस के हत्थे बलविंदर के कबूलनामे के तुरंत बाद पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में गगन और दीपू को भी धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से डॉक्टर आंचल महाजन का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी, आरोपियों का है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी संत उर्फ सुरिंदर अभी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी मोबाइल चोरी व अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इलाके में हुई चोरी की अन्य वारदातों का भी सुराग लगाया जा सके।” सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने कड़े लहजे में दोहराया कि सुजानपुर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि या चोरी-चकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *