फाजिल्का में अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 15 बाइक बरामद: 3 गिरफ्तार, चंडीगढ़ निवासी सरगना सहित दो फरार, राजस्थान से जुड़े तार – Fazilka News

फाजिल्का में अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 15 बाइक बरामद:  3 गिरफ्तार, चंडीगढ़ निवासी सरगना सहित दो फरार, राजस्थान से जुड़े तार – Fazilka News




फाजिल्का में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बताया जा रहा है यह ग्रुप चंडीगढ़ से अ़ॉपरेट हो रहा था। इसके सरगना सहित दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि यह बड़ी कार्रवाई सिटी थाना के एसएचओ परमजीत कुमार के नेतृत्व में की गई है। चंडीगढ़ और राजस्थान से जुड़े हैं गिरोह के तार एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश में इस गिरोह के अंतरराज्यीय कनेक्शन का पता चला है। मामले का मुख्य मास्टरमाइंड चंडीगढ़ में बैठकर इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। गिरोह का मास्टरमाइंड चंडीगढ़ का रहने वाला वंश है। आरोपी फाजिल्का इलाके से चोरी की गई बाइक को चंडीगढ़ ले जाकर बेचते थे, और चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों से चोरी की गई बाइकों को फाजिल्का व सीमावर्ती इलाकों में ठिकाने लगाते थे। पुलिस द्वारा बरामद की गई 15 मोटरसाइकिलों में से कई बाइक राजस्थान से चोरी की गई बताई जा रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी
रवि कुमार पुत्र हरी राम, लवप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह (निवासी: गांव मम्मुखेड़ा), दिलनूर पुत्र मंगलजीत सिंह (निवासी: खुईखेड़ा) इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकों कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगाया जाएगा। पुलिस की रडार पर (नामजद): वंश पुत्र दीपक सिंह निवासी चंडीगढ़ मास्टरमाइंड इन्द्रजीत सिंह उर्फ इंदर निवासी मलौट की तलाश में पुलिस छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा नशे की लत पूरी करने के लिए बने अपराधी एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है। यह सभी युवक नशे के आदी हैं। अपनी नशे की जरूरत और महंगे शौक को पूरा करने के लिए ही इन युवकों ने वाहन चोरी का रास्ता चुना और धीरे-धीरे एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया। पूरे नेटवर्क को तोड़ने के फिराक में है पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियो को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसमें नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अन्य चोरी की वारदातों का पता लगाया जा सके। एसएसपी ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ और अहम सुराग लगे हैं, जिससे जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल, फरार आरोपी वंश और इंद्रजीत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *