न्यू चंडीगढ़ में घुसा जंगली जानवर: ड्यूटी से लौटते युवक के गले पर झपटा, बाजुओं का मांस नोचा, घसीटकर ले गया; तेंदुए का शक – Mohali News

न्यू चंडीगढ़ में घुसा जंगली जानवर:  ड्यूटी से लौटते युवक के गले पर झपटा, बाजुओं का मांस नोचा, घसीटकर ले गया; तेंदुए का शक – Mohali News




मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। वह एक्टिवा पर घर आ रहा था। इस बीच जानवर ने उसे सड़क से घसीटकर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की। उसकी दोनों बाजुओं से मांस नोच लिया। युवक का कहना है कि अगर उसी दौरान सामने से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। स्कॉर्पियो की तेज रोशनी पड़ते ही जानवर उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार को आशंका है कि हमला तेंदुए ने किया हो सकता है। युवक की जुबानी पूरी कहानी…. पत्नी बोली- घर न पहुंचने पर तलाश की
अशोक की पत्नी ने बताया कि जब पति घर नहीं आए तो वह उन्हें तलाशने के लिए गई। उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। आगे चलकर वह मिले। उस समय यह काफी डरे हुए थे। यह हमारा फोन नहीं उठा रहे थे। यह टी-पॉइंट से बहुत आगे थे। स्कूटी खड्डे में गिरी हुई थी
पत्नी ने बताया कि स्कूटी खड्डे में गिरी हुई थी। हालांकि इन्होंने उससे बचने की कोशिश की। तभी स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। NABI के परिसर में दिखा था तेंदुआ
जुलाई 2022 में मोहाली के सेक्टर-81 स्थित नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (NABI) परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया था। 2 जुलाई 2022 की शाम संस्थान के सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ घूमता हुआ कैद हुआ था। इसके बाद 3 जुलाई को वन एवं वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए परिसर के पास लोहे का एक बड़ा पिंजरा भी लगाया गया था। कार की टक्कर से तेंदुए की हुई थी मौत
7 अप्रैल 2023 की देर रात करीब 12:30 बजे मोहाली के डेराबस्सी में सुखमनी कॉलेज के पास चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। करीब 4 साल का नर तेंदुआ पास के जंगल (बीड़) से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार उससे टकरा गई। हादसे में तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। अगले दिन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *