लुधियना में रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर चोरी: बेटी से मिलने गए थे कनाडा,साइकिल पर आए चोर ने LED,लैपटॉप और सोने की बालियां चुराई – Ludhiana News

लुधियना में रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर चोरी:  बेटी से मिलने गए थे कनाडा,साइकिल पर आए चोर ने LED,लैपटॉप और सोने की बालियां चुराई – Ludhiana News




लुधियाना में सिविल अस्पताल के रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर चोर ने धावा बोल दिया। उसने घर से कीमती सामान चुरा लिया। रात 2.02 मिनट पर चोर साइकिल पर आया और आसानी से दीवार फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गया। पहले चोर ने टूटियां चुराई उसके बाद धीरे-धीरे कमरों तक पहुंच कीमती सामान चुरा लिया। चोर घर में कुल 2 घंटे तक रुका। घर के मालिक अपनी बेटी को मिलने कनाडा गए हुए थे जिस उपरांत चोर ने वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई है। बंद मकान को बनाया निशाना,29 जनवरी की है घटना जानकारी के मुताबिक गोबिंद नगर, पक्खोवाल रोड स्थित बंद मकान को उसने निशाना बनाया। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक विदेश से वापस लौटा और घर में सामान बिखरा हुआ पाया। थाना दुगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि वह 29 जनवरी 2026 को अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा गया था। इस दौरान उसने अपना घर बंद कर रखा था। शिकायत के अनुसार 8 फरवरी 2026 को तड़के करीब 2:02 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ये सामान हुआ चोरी चोर घर से 43 इंच की सैमसंग एलईडी टीवी, एसर लैपटॉप, शेविंग मशीन, ग्लेनफिडिक व्हिस्की की बोतल, स्पोर्ट्स वॉच, पीतल के फूलदान, पानी गर्म करने वाली रॉड, बैग, दो तोले के करीब सोने की बालियां और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। बता दें कि हरिंदर सिंह खंगूड़ा ने सिविल अस्पताल में 38 साल फार्मासिस्ट अफसर के तौर पर सेवा निभाई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना दुगरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *