नोएडा में अपार्टमेंट के 12वीं फ्लोर पर आग: फ्लैट छोड़कर भागे लोग, अफरा-तफरी मची; 28 मंजिला है बिल्डिंग – Noida (Gautambudh Nagar) News
नोएडा सेक्टर-75 में एक हाईराइज रिहायशी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 8 बजे भीषण आग लग गई। आग आईवी कंट्री सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग में 12वें फ्लोर के फ्लैट में लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से भागकर बिल्डिंग से बार भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। एहतियात के तौर पर आसपास की बिल्डिंग्स को भी खाली करा लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग सोसाइटी के टावर-A के फ्लैट में लगी। एयर कूलर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई। सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग की 4 तस्वीरें देखिए- नोएडा सेक्टर 74 के अपार्टमेंट में आग की घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
Source link

