जालसाजी-तस्करी पर प्रशिक्षण सत्र, कानून मजबूत करने पर जोर – Jalandhar News

जालसाजी-तस्करी पर प्रशिक्षण सत्र, कानून मजबूत करने पर जोर – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के पुलिस अकादमी फिल्लौर में शुक्रवार को जालसाजी और तस्करी से निपटना, प्रभावी प्रवर्तन के लिए रणनीति विषय पर पुलिस अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सत्र आयोजित किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अमरदीप सिंह राय ने कहा कि गैर-कानूनी व्यापार एक जटिल चुनौती के रूप में उभरा है, जिसके दूरगामी आर्थिक और सामाजिक परिणाम हो सकते हैं। फिक्की कास्केड के कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सरकारी अधिकारियों, कानूनी विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने जालसाजी, तस्करी तथा अन्य गैर-कानूनी कारोबार से बढ़ते खतरे पर चर्चा की। राय ने कहा कि जालसाजी और तस्करी वैध व्यापार व सरकारी राजस्व को कमजोर करती है और उपभोक्ता सुरक्षा के लिए भी जोखिम पैदा करती है। इस अवसर पर पंजाब सरकार के जेल विभाग के सचिव मोहम्मद तैयब और अतिरिक्त सचिव गृह अंकुरजीत सिंह ने संस्थागत तैयारी, खुफिया आधारित पुलिसिंग और एजेंसियों के बीच सहयोग की आवश्यकता बताई। फिक्की कास्केड सलाहकार दीप चंद और आईटीसी लिमिटेड के कारपोरेट अफेयर्स के वाइस प्रेसिडेंट आशीष पॉल ने प्रवर्तन क्षमता मजबूत करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *