चयन प्रक्रिया में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के होनहार छाए – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में इस सत्र के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के तहत छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। संस्थान के अनुसार विभाग गुणवत्ता शिक्षा, कौशल विकास और प्लेसमेंट को लेकर लगातार प्रयासरत रहा है और इसी क्रम में इस बार भी विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।आईसीआईसीआई बैंक प्राइवेट लिमिटेड में बीबीए फाइनल ईयर के श्रेया शर्मा, कोमल कुमारी और अपूर्व सिंह का 5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर डिप्टी मैनेजर ग्रेड-1 पद के लिए चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में समूह चर्चा, एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के कई चरण शामिल रहे। मुथूट फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग विभाग में हिमानी, बलराज, हर्षपाल, विभा गिल, प्रिया जोशी और खुशी को 3.85 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली। अरविंद फैशन में तान्या, दक्ष शर्मा, संजय नांगला, श्रेया शर्मा, तुषार स्वामी, मलिकनूर कौर और निखिल को 3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर रखा गया। एनएचएस अस्पताल, जालंधर में गौरव, आकाश और युवराज का 2.64 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ। डायरेक्टर आशिमा शर्मा देओल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री कुणाल वर्मा और डॉ. इंद्रपाल सिंह ने उपलब्धि पर संतोष जताया।
Source link

