एकलव्य स्कूल में दुनिया भर की यात्रा थीम पर लगा समर कैंप – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर मॉडल टाउन स्थित एकलव्य स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन दुनिया भर की यात्रा थीम पर किया गया। कैंप में छात्रों को भारत, फ्रांस, जापान, इटली, थाईलैंड, मिस्र, स्विट्जरलैंड, चीन, मैक्सिको, अमेरिका और स्पेन की संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराने पर केंद्रित गतिविधियां कराई गईं। कैंप के दौरान स्पीकिंग सेशन, अंतरराष्ट्रीय अभिवादन, लोक व सांस्कृतिक नृत्य, कला एवं शिल्प, आधुनिक कैलिग्राफी, योग, ध्यान, कराटे, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, फिटनेस गतिविधियां और फूड-मेकिंग सत्र आयोजित किए गए। विद्यालय के अनुसार इन सत्रों से विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों की कला, भाषा, रीति-रिवाज और जीवनशैली के बारे में जानकारी ली तथा रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और संचार कौशल पर काम किया। विद्यालय की निदेशक सीमा हांडा ने स्टाफ के प्रयासों और विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की। प्रधानाचार्या सुश्री निया अक्स बहल ने विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों के बारे में सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। कैंप का समापन कार्यक्रम के साथ हुआ।
Source link

