पठानकोट में मंत्री कटारूचक्क ने 350 स्मार्ट राशन कार्ड बांटे: विकास कार्यों का दिया ब्योरा, बोले- बिजली ढांचे पर ₹100 करोड़ होंगे खर्च – Pathankot News

पठानकोट में मंत्री कटारूचक्क ने 350 स्मार्ट राशन कार्ड बांटे:  विकास कार्यों का दिया ब्योरा, बोले- बिजली ढांचे पर ₹100 करोड़ होंगे खर्च – Pathankot News




पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भोआ विधानसभा क्षेत्र में आज जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा किया है और प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जनसभाएं गांव बलसूआ, चक्क धारीवाल, जसवां लाहड़ी, फंगड़ियां और नई जसवाली में हुईं। इन कार्यक्रमों के दौरान मंत्री कटारूचक्क ने राशन कार्ड योजना के तहत 350 पात्र लाभार्थियों को नए स्मार्ट राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। तारें बदलने के लिए 100 करोड़ खर्च मंत्री ने बताया कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में बिजली ढांचे को मजबूत करने, नए ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली की तारें बदलने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली और राशन योजना के तहत गेहूं, चीनी, तेल, चना दाल व नमक जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से आम लोगों को राहत मिली है। बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण कार्य हुए कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब में सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण कार्य हुए हैं। भोआ क्षेत्र की कई पुरानी सड़कों का नवीनीकरण और चौड़ीकरण किया गया है, जिनकी लंबे समय से अनदेखी की जा रही थी। योग्य महिलाओं का पंजीकरण हो रहा महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने ‘माताओं-बहनों सम्मान योजना’ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। जिला पठानकोट में भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से योग्य महिलाओं का पंजीकरण हो रहा है। नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य पर मंत्री ने कहा कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांव स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें भोआ क्षेत्र के कई गांवों में निर्माण कार्य प्रगति पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *