अमेरिका में पंजाबी छात्र ने माता-पिता नानी को मारी गोली: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,पंजाब के लखपुर गांव में पसरा मातम – Jalandhar News

अमेरिका में पंजाबी छात्र ने माता-पिता नानी को मारी गोली:  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,पंजाब के लखपुर गांव में पसरा मातम – Jalandhar News




अमेरिका के वर्जीनिया से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 19 वर्षीय पंजाबी छात्र गौरव चोपड़ा ने अपने ही परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस दर्दनाक घटना में गौरव के पिता सीता राम (सुविधा राम), माता कमलेश रानी और नानी महेंद्र कौर की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 21 वर्षीय बड़ा भाई सजन इस हमले में बाल-बाल बच गया। आरोपी छात्र को पुलिस ने कार दुर्घटना और हथियार खराब होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक परिवार के पैतृक गांव लखपुर (पंजाब) में मातम पसरा हुआ है और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। अमेरिका के स्कैनोन विलेज में मची चीख-पुकार यह दिल दहला देने वाली घटना 17 जून की रात अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के बर्टन नावा शहर के अंतर्गत आने वाले स्कैनोन विलेज में हुई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय गौरव चोपड़ा, जो यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैलीका छात्र है, ने अचानक अपने ही घर में परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सिर में मारी गोली, बड़ा भाई सुरक्षित हमले के दौरान आरोपी गौरव ने अपनी 46 वर्षीय मां कमलेश रानी, 56 वर्षीय पिता सीता राम और 73 वर्षीय नानी महेंद्र कौर के सिर में गोलियां मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने अपने 21 वर्षीय बड़े भाई सजन को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह खुशकिस्मती से बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव मौके से फरार हो गया। गाड़ी एक्सीडेंट हुई और पकड़ा गया आरोपी वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय काउंटी शेरिफ ऑफिस की पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और आरोपी की तलाश शुरू की। भागने की कोशिश में गौरव की कार का एक्सीडेंट हो गया और पुलिस के मुताबिक उसका हथियार भी जाम (खराब) हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया है। गौरव पर ‘कैपिटल मर्डर’ के चार गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उसे बिना जमानत जेल में रखा गया है। पंजाब के गांव लखपुर में पसरा सन्नाटा इस हत्याकांड की गूंज पंजाब के जिला नवाशहर के गांव लखपुर में भी सुनाई दी, जहां इस परिवार का पैतृक घर है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और रिश्तेदारों के घरों में सथ्र (शोक सभा) बिछ गई है। मृतक सीता राम का ‘पाम व्यू’ इलाके में एक अच्छा-खासा बिजनेस था और वह समाज सेवा में भी हमेशा आगे रहते थे। 5 महीने पहले ही भारत आकर गया था परिवार गांव में रहने वाले मृतक के चचेरे भाई मक्खन सिंह ने भारी मन से बताया कि पूरा परिवार लगभग 20-30 साल से अमेरिका में रह रहा था। अभी करीब 4-5 महीने पहले ही सीता राम, उनकी पत्नी और दोनों बेटे पंजाब के अपने गांव में चक्कर लगाकर गए थे। तब सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था और किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा कोई खौफनाक कदम उनका अपना बेटा उठा लेगा। कयासों का दौर जारी मक्खन सिंह के अनुसार, उन्हें विदेश से किसी परिचित का फोन आया था जिसके बाद उन्हें इस सामूहिक हत्याकांड का पता चला। हालांकि, अभी तक परिवार को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर गौरव ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इस घटना के बाद से पूरे पंजाबी भाईचारे में मानसिक स्वास्थ्य और बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने को लेकर गंभीर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *