मानसा में 7000 रुपए नकद और कार चोरी: वारदात CCTV में कैद; FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी – Mansa News




मानसा में बीती रात एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर से नगदी और एक कार लेकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, मानसा के वार्ड नंबर 24 में हुई इस घटना में पीड़ित रामकरण के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया। चोर ने अलमारी से 7000 रुपये नकद और घर के बाहर गली में खड़ी उनकी हुंडई ग्रैंड आई10 कार चुरा ली। रामकरण ने बताया कि मानसा शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि रात के समय हो रही इन वारदातों के कारण शहर के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने FIR दर्ज किया वहीं, मानसा थाना सिटी वन के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरी करने वाले व्यक्ति की जल्द ही पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *