पठानकोट में पेंशनरों का विरोध प्रदर्शन: सरकार की नीतियों पर जताया रोष, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग – Pathankot News
पठानकोट में पेंशनरों का विरोध प्रदर्शन।
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (TCL) से जुड़े पेंशनरों ने आज पठानकोट में सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। पावरकॉम कॉम्प्लेक्स में आयोजित मासिक बैठक के दौरान उन्होंने अपनी लंबित मांगों के समाधान की
.
बैठक की अध्यक्षता सुरजीत सिंह बड़ोई और फौजा सिंह गिल ने की, जिसमें पेंशनर नेता कॉमरेड बिक्रमजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन की कर्मचारी एवं पेंशनर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अदालतों द्वारा दिए गए फैसलों को लागू करने में भी सरकार कोई रुचि नहीं दिखा रही है, जिससे रोष है। इस दौरान पेंशनर नेताओं ने कई प्रमुख मांगें उठाईं।
ये हैं पेंशनरों की प्रमुख मांगें
इनमें कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, न्यूनतम वेतन 29 हजार रुपए प्रतिमाह तय करना, आउटसोर्सिंग और ठेका भर्ती बंद करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतन आयोग के गठन, महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें जारी करने, बिजली यूनिटों में रियायत देने और कैशलेस मेडिकल बीमा योजना लागू करना शामिल है।

