संगरूर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या: पहले माना था सामान्य मौत, मां के बयान से खुली पोल, पुलिस कर रही मामले की जांच – Barnala News

संगरूर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या:  पहले माना था सामान्य मौत, मां के बयान से खुली पोल, पुलिस कर रही मामले की जांच – Barnala News




संगरूर जिले के मीमसा गांव में जगतार सिंह की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सामान्य मौत माना था, लेकिन मृतक की मां के बयान के बाद हत्या का खुलासा हुआ। इस मामले में जगतार सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर पर अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। थाना सदर धुरी के अंतर्गत आने वाले मीमसा गांव में लगभग 38 वर्षीय जगतार सिंह की मौत के बाद, पुलिस ने पहले उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के बयान के आधार पर धारा 194 BNSS के तहत सामान्य मौत की कार्रवाई की थी। हालांकि, मृतक की बुजुर्ग मां सुरजीत कौर ने पुलिस के सामने आकर सनसनीखेज बयान दिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मां के बयान से खुली पोल पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के मलेरकोटला के भोगीवाल गांव के सुखवीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। आरोप है कि मनप्रीत कौर ने अपने प्रेमी सुखवीर सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर जगतार सिंह की हत्या को अंजाम दिया। थाना मुख्य अफसर इंस्पेक्टर करनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जगतार सिंह की हत्या किस तरीके से की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच तेज कर दी गई है और इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

खबर अपडेट कर रहे हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *