अबोहर में माइनर में मिले शव की पहचान: श्रीमुक्तसर साहिब का संदीप का निकला, नहर किनारे मिली बाइक और चप्पलें – Abohar News

अबोहर में माइनर में मिले शव की पहचान:  श्रीमुक्तसर साहिब का संदीप का निकला, नहर किनारे मिली बाइक और चप्पलें – Abohar News




अबोहर के हनुमानगढ़ रोड से गुजरती मलूकपुरा माइनर नहर में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान श्रीमुक्तसर साहिब के गांव दोदेवाला निवासी संदीप कुमार पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संदीप ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की है। मृतक संदीप कुमार (लगभग 35 वर्ष) एक बच्चे का पिता था और सब्जी बेचने का काम करता था। उसके परिजन सोशल मीडिया पर अबोहर की नहर में शव मिलने की खबर सुनकर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की।परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह संदीप घर से निकला था और शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के पास से गुजरती नहर किनारे उसकी बाइक, चप्पलें और मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बीते दिन संदीप का शव अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा माइनर में मिला। सिटी टू पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया था। सोशल मीडिया पर शव मिलने की खबर फैलने के बाद मृतक के रिश्तेदार भगवान दास खुराना और अन्य परिजन अबोहर के अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और संदीप कुमार के रूप में उसकी पहचान की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर शव उन्हें सौंप दिया। थाना नंबर दो पुलिस का कहना था कि शव मिलने के संबंध में संबंधित स्थानीय पुलिस ही परिजनों के बयानों पर आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *