जालंधर में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी: बस स्टैंड पुलिस चौकी के बाहर बाइक से छलांग लगाई, पीछा कर पकड़ा; NDPS का केस है दर्ज – Jalandhar News
बाइक से छलांग लगाकर भागे युवक को पकड़कर लाती बस स्टैंड चौकी पुलिस।
जालंधर की बस स्टैंड पुलिस चौकी के गेट के बाहर से NDPS मामले का आरोपी बाइक से छलांग लगाकर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसे तुरंत 300 मीटर दूर घेरा डालकर पकड़ लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को घटना का खुलासा हुआ। आरोपी
.
आरोपी प्रिंस ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई से घबराकर बाइक से उतर गया था।
आरोपी बोला-मैं घबरा गया था वहीं प्रिंस ने कहा कि उसे नाके पर पुलिस ने रोका था, जिसके बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर थाने ले आई। प्रिंस ने कहा कि वह घबरा गया था और बाइक से उतरकर वह भाग गया था। जब उससे पूछा गया कि चलते बाइक से छलांग लगा दी थी, तो ुसने कहा कि छलांग नहीं लगाई थी, बाइक स्पीड ब्रेकर पर स्लो थी जिसके चलते वह उतर गया था।

जांच अधिकारी दविंदर कुमार।
पुलिस बोली-बाइक के दस्तावेज पूरे न होने पर रोका था जांच अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि बताया कि देर रात 11 बजे के करीब पुलिस ने बस स्टैंड सतलुज चौक पर नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार नौजवान को रोका गया था। इस दौरान जब चैकिंग की गई तो वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं थे। वहीं पूछताछ में पता चला कि नौजवान पर एनडीपीएस एक्ट का पर्चा पहले से दर्ज है। जिसके बाद नौजवान को काबू करके बस स्टैंड पुलिस चौकी लाया गया। इस दौरान पुलिस चौंकी के गेट के बाहर नौजवान ने बाइक से छलांग लगा दी। जांच अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तुरंत साथियों को सूचना दी और नरेंद्र सिनेमा के पास से उसे काबू कर लिया गया। जिसके बाद दोबारा से थाने ले जाया। ऐसे में अब काबू किए गए नौजवान से पूछताछ की जाएगी।

