पठानकोट में मुक्तेश्वर धाम की बढ़ाई सुरक्षा: बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 5500 साल पुराना है मंदिर – Pathankot News

पठानकोट में मुक्तेश्वर धाम की बढ़ाई सुरक्षा:  बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 5500 साल पुराना है मंदिर – Pathankot News




पठानकोट के बाबा मुक्तेश्वर धाम में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पठानकोट पुलिस ने आईआरबी से साथ पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 5500 साल पुराने इस मंदिर की सुरक्षा के लिए डीजीपी और जिला पुलिस प्रमुख डीएस ढिल्लों के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। इस अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस की ओर से एसपी गुरइकवाल सिंह और डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ ने किया।
इसमें एसओजी कमांडो के साथ आईआरबी और पंजाब पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाबा मुक्तेश्वर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक भी की। अधिकारियों ने बताया कि पहले से धाम की सुरक्षा आईआरबी की बटालियन कर रही है। जिले अब एकस्टेंड कर दिया गया है।
मुक्तेश्वर धाम के नजदीक जंगल में चली सर्च
एसपी गुरइकबाल सिंह और डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ के अनुसार, मिली इनपुट के आधार पर पुलिस ने देर शाम तक बाबा मुक्तेश्वर मंदिर से सटे जंगलों में गहन जांच की। शाहपुर कंडी पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहित टाक और आईआरबी बटालियन फोर्थ के पुलिस कर्मचारियों सहित लगभग तीस पुलिसकर्मियों ने इस विशेष सर्च ऑपरेशन में हिस्सा लिया।
लोगों को अधिकारियों की अपील
अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अन्य स्थानों पर भी सर्च ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। डीएसपी राजेश कक्कड़ ने इस संबंध में जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *