पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: जालंधर में निशान साहिब के पास शराब अहातों पर बवाल; लुधियाना में ई-चालान मैसेज से अकाउंट खाली कर रहे स्कैमर्स – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  जालंधर में निशान साहिब के पास शराब अहातों पर बवाल; लुधियाना में ई-चालान मैसेज से अकाउंट खाली कर रहे स्कैमर्स – Mohali News


जालंधर के मॉडल हाउस इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब अहातों को लेकर लोगों में नाराजगी जताई।

जालंधर के मॉडल हाउस इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब अहातों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप था कि पार्क में स्थापित पवित्र निशान साहिब के पास खुलेआम शराब पी जाती थी, जिससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और बच्चियों को दिक

.

स्थानीय निवासियों ने इस मामले को लेकर लगातार विरोध किया और प्रशासन से शिकायतें कीं। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध अहातों और दुकानों को बंद करवा दिया। हालांकि, इलाके के लोगों ने मांग की है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां दोबारा शुरू न हों और इस पर स्थायी रोक लगाई जाए।

मॉडल हाउस स्थित पार्क में धार्मिक निशान साहिब स्थापित है। लोगों का कहना है कि कुछ शराब विक्रेता और रेहड़ी-पटरी संचालक इस पवित्र स्थल की मर्यादा का ध्यान नहीं रख रहे थे। उनके अनुसार पार्क के अंदर और निशान साहिब के आसपास खुलेआम शराब का सेवन किया जाता था, जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित होती थी और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में AI कैमरों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ई-चालान के फर्जी मैसेज से बैंक खाते खाली कर रहे स्कैमर्स

लुधियाना महानगर में ट्रैफिक नियमों को सख्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए लगाए गए आधुनिक AI कैमरों का फायदा अब साइबर अपराधियों (स्कैमर्स) ने उठाना शुरू कर दिया है। शहर में बढ़ रहे ई-चालान (e-Challan) के मामलों की आड़ में ठगों ने डाका डालना शुरू कर दिया है।

इस बढ़ते खतरे को देखते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक 55 सेकंड का विशेष जागरूकता वीडियो जारी किया है। वीडियो में लुधियाना पुलिस के अधिकारी अमरिंदर सिंह ने जनता को इस नए और खतरनाक साइबर स्कैम के प्रति आगाह किया है और इससे बचने के तरीके साझा किए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

जालंधर में बच्चा बेचने के मामले में नई रिकॉर्डिंग, मां का दावा- पूर्व पति झूठ बोल रहा

जालंधर के रामामंडी में अपने पूर्व पति पर 16 दिन के बच्चे को बेचने का आरोप लगाने वाली शिवानी ने नई ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की हैं। इनमें पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी बच्चे को बेचने की बात स्वीकार करती सुनाई दे रही है। शिवानी ने दावा किया कि शिवा की पत्नी को पता था कि बच्चे को बेचा जा रहा है। उनके पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें शिवा की पत्नी कह रही है कि वह बच्चा बेचने को लेकर सारी बात बच्चे की दादी को बता देगी।

इस मामले में शिवा की भी वीडियो सामने आई थी, जिसमें शिवा ने दावा किया था कि बच्चा उसने नहीं बल्कि उसकी पूर्व पत्नी शिवानी ने ही बेचा है। इस दावे को खारिज करते हुए शिवानी ने कहा कि बच्चा शिवा ने ही बेचा है। उसने उसकी पैसे गिनती करने की एक वीडियो भी जारी की है, जो गलत बनाकर प्रचारिक की गई।

इस वीडियो में वह जो पैसे गिन रही है, वह शिवा के ही पैसे हैं। उसे कहा था कि पैसे गिन ले। जैसे ही वे पैसे गिन रही थी तो उसने उसका वीडियो बना लिया। इन पैसों का बच्चा बेचने से कोई संबंधी नहीं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *