अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग-हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़: अफगान नागरिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन बरामद; विदेशों हैंडलरों से संपर्क – Amritsar News

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग-हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़:  अफगान नागरिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन बरामद; विदेशों हैंडलरों से संपर्क – Amritsar News




अमृतसर जिला पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अफगान नागरिक, तीन वयस्क और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। यह नेटवर्क पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक फैला हुआ था, जिसकी माजा और दोआबा क्षेत्रों में मजबूत पकड़ थी। विदेशों में बैठे हैंडलरों से संपर्क जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशों में बैठे हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे और सोशल मीडिया के माध्यम से नशे तथा हथियारों की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार अफगान नागरिक बाज मोहम्मद के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से दिल्ली में रहकर इस अवैध नेटवर्क का संचालन कर रहा था। हवाला के जरिए लेन-देन करते थे कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि आरोपी अंकुश और देशराज सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ भी पहले से नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। नेटवर्क से जुड़े लोग हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन करते थे, जिसकी वित्तीय जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दिल्ली समेत कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संबंधित बैंक खातों की भी जांच जारी है। सीमा पार तस्करी नेटवर्क को झटका पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस कार्रवाई से सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करना और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना है। पंजाब पुलिस नशा तस्करी, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *