खन्ना पुलिस की पहल, VC से होगी सैनिकों की सुनवाई: ईमेल से दर्ज करा सकेंगे शिकायत, शनिवार का दिन निर्धारित, SSP करेंगी समाधान – Khanna News

खन्ना पुलिस की पहल, VC से होगी सैनिकों की सुनवाई:  ईमेल से दर्ज करा सकेंगे शिकायत, शनिवार का दिन निर्धारित, SSP करेंगी समाधान – Khanna News



खन्ना SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया हर शनिवार सैनिकों की समस्याएं सुनेंगी।

खन्ना पुलिस ने देश की सीमा पर तैनात सैनिकों और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए एक नई पहल शुरू की है। सैनिक समाधान उपराला नामक इस विशेष अभियान के तहत, जवान अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से अपनी पुलिस शिकायतों की सुनवाई करवा सकेंगे और घर ब

.

एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान छुट्टियों की कमी और ड्यूटी की व्यस्तता के कारण अपने गृह जिले में चल रहे पुलिस मामलों या अन्य समस्याओं की पैरवी नहीं कर पाते। कई बार उनकी शिकायतें लंबे समय तक लंबित रहती हैं।

ईमेल पर भेजी जा सकती है शिकायत

जवानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, पुलिस जिला खन्ना ने तकनीक और मानवीय संवेदनाओं का उपयोग करते हुए यह विशेष प्रयास शुरू किया है। इसके लिए एक अलग आधिकारिक ईमेल आईडी ssu.khanna@punjabpolice.gov.in बनाई गई है।

इस ईमेल के माध्यम से सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपनी शिकायतें और आवेदन सीधे पुलिस जिला खन्ना को भेज सकेंगे। इससे बिना व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए भी शिकायत की प्रारंभिक जांच और कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।

हर शनिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी सुनवाई

प्रत्येक शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान शिकायतकर्ता जवान सीधे एसएसपी से बातचीत कर अपनी समस्या रख सकेंगे, जिससे उन्हें यह भरोसा मिलेगा कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जा रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद संबंधित गजटेड अधिकारी या एसएचओ को लिखित निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि शिकायतों का जल्द और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, एक सैनिक समाधान डैशबोर्ड भी तैयार किया गया है।

इस डैशबोर्ड की निगरानी एसपी हेडक्वार्टर द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में की जाएगी। इसमें प्राप्त शिकायतों, उनकी वर्तमान स्थिति और लंबित मामलों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। एसएसपी स्वयं हर 15 दिन बाद इसकी समीक्षा करेंगी ताकि किसी भी शिकायत के निपटारे में अनावश्यक देरी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *