NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया: संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे – New Delhi News

NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:  संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे – New Delhi News




मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) के आयोजन से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त रहने और शांत दिमाग से परीक्षा देने की सलाह दी है। वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के संघर्ष को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि आप लोगों ने बहुत कुछ सहा है। एक-एक महीने में दो-दो बार पेपर देना कोई हंसी-खेल नहीं है। एक बार नीट का एग्जाम देने में ही नानी याद आ जाती है। गौरतलब है कि यह बयान परीक्षा व्यवस्थाओं में हालिया बदलावों या दोबारा परीक्षा देने की चुनौतियों का सामना कर रहे छात्रों के मानसिक तनाव को ध्यान में रखकर दिया गया है। शांत दिमाग से परीक्षा देने की अपील पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों से पुरानी बातों और परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “पर वो वाली सारी बातें छोड़ो। अच्छे से अब मन लगा के पढ़ो। कुछ ही घंटे रह गए हैं। बहुत शांत दिमाग से पेपर देकर आना। डॉक्टर बनने की दी शुभकामनाएं केजरीवाल ने छात्रों की सफलता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, “आई ऍम वैरी श्योर, यू विल कम आउट विद फ़्लाइंग कलर्स (मुझे पूरा विश्वास है कि आप शानदार सफलता हासिल करेंगे)। आप सब लोग बहुत अच्छा करोगे, नीट में पास होगे और अच्छे डॉक्टर बनोगे। संदेश के अंत में उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए ‘ऑल द बेस्ट’ (शुभकामनाएं) कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *