चंडीगढ़ में राशन सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: राशन कार्ड धारकों को अब मोबाइल ऐप से मिलेगी सब्सिडी, 25 हजार लाभार्थियों पर रोक का खतरा – Chandigarh News

चंडीगढ़ में राशन सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव:  राशन कार्ड धारकों को अब मोबाइल ऐप से मिलेगी सब्सिडी, 25 हजार लाभार्थियों पर रोक का खतरा – Chandigarh News




केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब राशन सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजने के बजाय PNB Digital Rupee मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जाएगी। यूटी प्रशासन ने लाभार्थियों को चेतावनी दी है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर उनकी सब्सिडी रुक सकती है। प्रशासन के अनुसार, शहर में 40 हजार से अधिक लाभार्थी ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, लेकिन अभी भी करीब 25 हजार लोगों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इनमें मलोया, मौली जागरां, मनीमाजरा, बुडैल, पलसोरा और सेक्टर-25 सहित कई क्षेत्रों के लाभार्थी शामिल हैं। शहरभर में लगाए गए विशेष कैंप लाभार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विभिन्न कम्युनिटी सेंटरों में विशेष शिविर शुरू किए हैं। ये कैंप प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। यह कैंप मलोया, विकास नगर (मौली जागरां), मनीमाजरा (RIMT स्कूल के पास), सेक्टर-25, सेक्टर-30, सेक्टर-40, सेक्टर-56, रामलीला ग्राउंड, बुरैल, कजहेड़ी, हल्लोमाजरा, मिल्क कॉलोनी, धनास, डड्डूमाजरा, रामदरबार, बुटरेला और बापूधाम लगाए जा रहे हैं। कैंप में जाते समय ये दस्तावेज साथ रखें प्रक्रिया पूरी करने के लिए लाभार्थियों को अपने साथ पहचान संबंधी कार्ड, लिंक किया हुआ मोबाइल फोन लेकर जाना होगा, ताकि ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जा सके। घर बैठे भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन जिन लाभार्थियों ने पहले ही अपनी जानकारी विभाग को उपलब्ध करवा दी है, वह घर बैठे भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए Google Play Store या Apple App Store से PNB Digital Rupee ऐप डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें। उसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इन क्षेत्रों में सबसे कम रजिस्ट्रेशन प्रशासन के मुताबिक मलोया, मौली जागरां, मनीमाजरा, सेक्टर-25, बुरैल, सेक्टर-55, सेक्टर-56, हल्लोमाजरा और पलसोरा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने अभी तक ऐप डाउनलोड नहीं किया है। अधिकारियों ने अपील की है कि सभी पात्र लाभार्थी जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में राशन सब्सिडी प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *