नशा तस्करी मामला: ब्रह्मपुरा की शिकायत पर राज्यपाल का संज्ञान, एसएसपी करेंगे जांच – tarn-taran News
तरनतारन| शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा की शिकायत पर पंजाब के राज्यपाल ने बड़ा संज्ञान लिया है। राज्यपाल सचिवालय ने नशा तस्करी और इसे मिलने वाले कथित संरक्षण से जुड़ी शिकायत को आगे की प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई के लिए आधिकारिक तौर पर एसएसपी तरनतारन को भेज दिया है। पूर्व विधायक ब्रह्मपुरा ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने समर्थकों और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कार्यालय का यह कदम साबित करता है कि उनकी शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया गया है। नशों के खिलाफ इस लड़ाई में आम लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।
Source link

