जालंधर में पालतू कुत्तों के आतंक पर विवाद: मालिकों ने बाहरी गुंडे बुलाकर बुजुर्गों, महिलाओं और निवासियों पर किया हमला – Jalandhar News

जालंधर में पालतू कुत्तों के आतंक पर विवाद:  मालिकों ने बाहरी गुंडे बुलाकर बुजुर्गों, महिलाओं और निवासियों पर किया हमला – Jalandhar News




जालंधर के वडाला रॉयल कॉलोनी में कुत्तों के आतंक औऱ उनके मालिकों की गुंडागर्दी के कारण पूरी कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया है। कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग (मुख्य रूप से रिंकू, भूपिंदर सिंह और रोहित नाम के व्यक्ति) अपने घरों में कई कुत्ते रखते हैं और उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण हाल ही में छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हमला हुआ। जब निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई और शांतिपूर्वक बात करनी चाही, तो कुत्ता मालिकों ने कथित तौर पर बाहर से अज्ञात गुंडे बुलाकर पूरी कॉलोनी और विशेषकर महिलाओं व बुजुर्गों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। इस घटना से सहमे निवासियों ने लांबड़ा थाने के एसएचओ को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई और कुत्तों को वहां से हटाने की मांग की है। कॉलोनी के निवासी सचिन और बुजुर्ग मंगल सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से कॉलोनी के कुछ घरों में पालतू और आवारा कुत्तों को पाला जा रहा है, जिन्हें अक्सर सड़कों पर खुला छोड़ दिया जाता है। इन कुत्तों ने हाल ही में कॉलोनी के छोटे बच्चों को काट लिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। जब कॉलोनी की सोसाइटी के सदस्यों ने कुत्ता मालिकों (रिंकू और उसके परिवार) को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने बात मानने के बजाय विवाद शुरू कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए सरपंच की मौजूदगी में शाम 7 बजे पंचायत रखी गई थी, लेकिन कुत्ता मालिकों ने साजिश के तहत तय समय से पहले ही हमला बोल दिया। आरोप है कि रिंकू, भूपिंदर सिंह और रोहित ने मिलकर एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत बाहर से 4-5 अज्ञात युवकों को बुलाया, जो कथित तौर पर नशे में थे। इन बाहरी लड़कों और कुत्ता मालिकों के परिवार की महिलाओं ने मिलकर कॉलोनी के बुजुर्गों और वासियों पर हमला कर दिया। बुजुर्ग मंगल सिंह ने बताया कि जब वे बाहर निकले तो कुत्तों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। जब उन्होंने खुद को बचाया, तो विपक्षी परिवार के पुरुषों और महिलाओं ने उनके हाथ से डंडा छीन लिया और उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने कॉलोनी में रखी कुर्सियाँ तोड़ दीं और जमकर उत्पाद मचाया, जिसकी वीडियोग्राफी भी सामने आई है। कामकाजी महिला और बच्चों को दी जा रही दहशत कॉलोनी की रहने वाली बबिता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी दो साल की बेटी और नौ साल का बेटा है। उन्होंने रोहित नामक युवक के पिता से सिर्फ इतनी विनती की थी कि वे कुत्तों को अंदर रखें या कहीं दूर ले जाएं क्योंकि उनके बच्चे छोटे हैं। इस बात से रंजिश रखते हुए रोहित और उसके साथियों ने बबिता के घर के बाहर आकर कई बार ज़ोर-ज़ोर से डोरबेल बजाई और उन्हें डराया-धमकाया। जब बबिता के पति घर पर नहीं थे, तब उन्हें और घर की महिला सहायकों को बुरी तरह आतंकित किया गया, जिसके बाद उन्होंने मजबूरन 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। बबिता ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे उन्होंने नगर निगम (कॉरपोरेशन) में शिकायत (शिकायत नंबर 1270) करके डैड-एनिमल/डॉग वैन को बुलाया था। लेकिन आरोपी रोहित और उसके परिवार ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए निगम के कर्मचारियों को ही धमकी देकर वापस भेज दिया कि वे उन पर केस दर्ज करा देंगे। कुत्ता मालिकों की इस गुंडागर्दी से पूरी कॉलोनी के लोग खौफ में जी रहे हैं। पुलिस में की मामले की लिखित शिकायत इस घटना के बाद वडाला रॉयल कॉलोनी के करीब 60 से अधिक निवासियों ने एकजुट होकर थाना लांबड़ा के एसएचओ से मुलाकात की। निवासियों ने अपनी शिकायत प्रॉपर कॉलोनी के लेटरहेड पर दस्तखत करके पुलिस को सौंपी है। निवासियों का कहना है कि लांबड़ा थाने के एसएचओ का रवैया बेहद सकारात्मक रहा है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे पूरे मामले की निष्पक्ष वेरिफिकेशन करेंगे और बाहर से आए अज्ञात गुंडों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *