फाजिल्का में महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: 2.5 किलो हेरोइन समेत अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; पाकिस्तान से मंगवाई थी – Fazilka News

फाजिल्का में महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:  2.5 किलो हेरोइन समेत अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; पाकिस्तान से मंगवाई थी – Fazilka News




फाजिल्का जिले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तस्करों के पास से 2 किलो 515 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल, 2 खाली मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार तस्करों की पहचान निम्मो बाई पत्नी मनोहर सिंह निवासी हजारा राम सिंह वाला, बलविंदर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी फत्तू वाला ढाणी और सुखदेव सिंह पुत्र बंता सिंह वासी जोधा भैनी के रूप में हुई है । तलाशी के दौरान मिली हेरोइन और अवैध हथियार पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस पार्टी द्वारा मंडी लाधुका के नजदीक नाकाबंदी की गई थी कि शक्क की बिनाह पर उक्त लोगों को रोक जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 2 किलो 515 ग्राम हेरोइन और एक अवैध पिस्तौल सहित, 2 खाली मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बलविंदर सिंह मुख्य सरगना है। जिसके द्वारा पाकिस्तान में लिंक के जरिए ये हेरोइन की खेप ड्रोन के जरिए मंगवाई गई है। हाल ही में बलविंदर सिंह जेल से बाहर आया था। जिसने उक्त 2 लोगों के साथ मिलकर उन्हें रुपयों का लालच देकर अपने साथ मिला कर इस कन्साइनमेंट को पाकिस्तान से मंगवाया है। बलविंदर सिंह पर पहले भी 2 मुकदमे दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *