कुल्लू-4.8 किलो चरस सहित पंजाब के 2 तस्कर अरेस्ट: STF का स्मगलरों के खिलाफ एक्शन; कार के दरवाजे में छिपाई नशे की खेप – Mandi (Himachal Pradesh) News

कुल्लू-4.8 किलो चरस सहित पंजाब के 2 तस्कर अरेस्ट:  STF का स्मगलरों के खिलाफ एक्शन; कार के दरवाजे में छिपाई नशे की खेप – Mandi (Himachal Pradesh) News




नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 4.859 किलोग्राम चरस बरामद कर पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने बताया कि एएसआई भानु प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुल्लू से मंडी की ओर आ रही पंजाब नंबर की एक कार को संदेह के आधार पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस को कार के आगे वाले कंडक्टर साइड के दरवाजे के भीतर विशेष रूप से छिपाकर रखी गई 4.859 किलोग्राम चरस मिली। तस्करों ने चरस को इतनी सफाई से छिपाया था कि सामान्य जांच में इसका पता लगाना मुश्किल था, लेकिन एसटीएफ टीम की सतर्कता से यह खेप पकड़ी गई। आरोपी लुधियाना और होशियारपुर के रहने वाले पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी राजेश और होशियारपुर, पंजाब निवासी सतबीर सिंह (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नशे के नेटवर्क का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *