फाजिल्का में किसान दंपती से दिनदहाड़े लूट: बॉर्डर रोड पर बाइक से गिराकर छीना कैश, राशन लेने जा रहे थे – Fazilka News

फाजिल्का में किसान दंपती से दिनदहाड़े लूट:  बॉर्डर रोड पर बाइक से गिराकर छीना कैश, राशन लेने जा रहे थे – Fazilka News




फाजिल्का जिले के बॉर्डर रोड पर बाइक पर आ रहे किसान दंपती के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर का राशन लेने के लिए पति-पत्नी बाइक पर फाजिल्का आ रहे थे। जैसे ही वह बॉर्डर रोड पर बने फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें धक्का मार गिरा दिया और उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान दोनों घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। बाइक सवार तीन युवकों ने की वारदात जानकारी देते हुए महिला सरला रानी ने बताया कि गांव करनीखेड़ा के रहने वाले है आज वह अपने पति सहित फाजिल्का आ रहे थे कि जैसे ही बार्डर रोड पर फ्लाईओवर चढ़ने लगे, तो पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए जिन्होंने मुंह ढके हुए थे और पीछे से पति के कुर्ते की लटक रही जेब से खींचा और दोनों को बाइक से गिरा दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने फाजिल्का की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। राशन लेने शहर में आ रहे थे महिला ने बताया कि घर का राशन लेने के लिए आज वह बाइक पर फाजिल्का आ रहे थे, लेकिन उक्त बेखौफ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल अशोक कुक्कड़ के बेटे अमन ने बताया कि आरोपी लोगों की उन्होंने अपने स्तर पर पहचान कर ली है। फिलहाल लोगों को वेरीफाई कर रहे है। पुलिस को शिकायत दर्ज करवा सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान आरोपी उनके पिता से करीब 16 हजार कैश और जरूरी कागजात से भरा पर्स छीन कर ले गए है। मामले की जांच में जुटी पुलिस डाक्टर ललित का कहना है कि लूट का मामला बताया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा घायलों का इलाज करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है, आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। उधर एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं फिलहाल मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *