चेयरमैन रजिंदर सिंह ने पंजाब खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड की कमान संभाली – Ludhiana News




लुधियाना| चंडीगढ़ के बचत भवन मिनी सचिवालय में पंजाब खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक बोर्ड चेयरमैन रजिंदर सिंह बसंत के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड सदस्यों प्रणव धवन (अमृतसर), राजेंद्र मोहन (पटियाला), रिकी मनोचा (जालंधर) और जसप्रीत सिंह काका (माछीवाड़ा, लुधियाना) ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, अशोक पराशर पप्पी, मेयर प्रिसीपल इंद्रजीत कौर, जिला प्रधान/चेयरमैन जिला योजना समिति जतिंदर सिंह खंगूड़ा, सीनियर वाइस चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़, चेयरमैन राजू कनौजिया, चेयरमैन केशव वर्मा, डायरेक्टर रविंदरपाल सिंह पाली और आप नेता राज कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। राज्य सदस्य भुपिंदर सिंह टक्कर, अरुण कुमार मल्होत्रा, गुरचरण सिंह चन्न, मोहिंदर सिंह परूथी और डॉ. गुरप्रीत सिंह बब्बर सहित कई जिला चेयरमैन व जिला वाइस चेयरमैन को सम्मानित किया गया। इस दौरान बसंत ने सीएम भगवंत सिंह मान, मनीश सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *