अबोहर में हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार: निशानदेही पर 302 ग्राम ड्रग्स और मिली, राजस्थान का रहने वाला; नाके दौरान किया काबू – Abohar News

अबोहर में हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:  निशानदेही पर 302 ग्राम ड्रग्स और मिली, राजस्थान का रहने वाला; नाके दौरान किया काबू – Abohar News




अबोहर में सीआईए स्टाफ ने आज एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पहले 19 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने इससे 302 ग्राम हेरोइन और बरामद की है। सीआईए स्टाफ की टीम फोकल प्वाइंट की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 19 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मी उर्फ लवली पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव बरूवाला का निवासी है, लेकिन वर्तमान में अबोहर के गिदड़ांवाली गांव में रह रहा था। कुल 302 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखी हेरोइन की बड़ी खेप के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर कुल 302 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामद की गई। अन्य आरोपियों का पता लगाने की कोशिश पुलिस अब नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आरोपी को दोबारा अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *