सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमके चंडीगढ़ के खिलाड़ी: मायरा बनीं बेस्ट बॉक्सर, उदित सिंह ने भी जीता गोल्ड,उदय फ्रेंड्स क्लब के खिलाड़ी को हराया – Chandigarh News

सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमके चंडीगढ़ के खिलाड़ी:  मायरा बनीं बेस्ट बॉक्सर, उदित सिंह ने भी जीता गोल्ड,उदय फ्रेंड्स क्लब के खिलाड़ी को हराया – Chandigarh News




चंडीगढ़ सेक्टर-42 स्थित बॉक्सिंग सेंटर में आयोजित 20वीं सब जूनियर गर्ल्स एवं 39वीं सब जूनियर बॉयज़ चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शिव.एन सक्सेस बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान गर्ल्स वर्ग के 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में मायरा ने बेहतरीन मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने माही बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर, सेक्टर-42 की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने उन्हें प्रतियोगिता की ‘बेस्ट बॉक्सर’ चुना। मायरा पीएमएल एसडी स्कूल, सेक्टर-32 की छात्रा हैं। वह शिव.एन सक्सेस बॉक्सिंग अकादमी में नियमित अभ्यास करती हैं। उदय फ्रेंड्स क्लब के खिलाड़ी को हराया वहीं 39वीं सब जूनियर बॉयज़ चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदित सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। 64-67 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में उदित ने उदय प्रताप फ्रेंड्स क्लब के खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान उदित ने अपनी तेज गति और सटीक पंचों के दम पर प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाए रखा। उदित सिंह केबी डीएवी स्कूल, सेक्टर-7 के छात्र हैं। वह भी शिव.एन सक्सेस बॉक्सिंग अकादमी में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। सुबह-शाम कड़ी मेहनत का मिला इनाम अकादमी के दोनों खिलाड़ी सेक्टर-44बी स्थित शिव.एन सक्सेस बॉक्सिंग अकादमी में नियमित रूप से सुबह और शाम अभ्यास करते हैं। कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनकी मेहनत का नतीजा स्वर्ण पदक जीतकर सामने आया। अकादमी के मुख्य कोच दविंद्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अकादमी का लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होने कहा आने वाले वर्षों में अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर चंडीगढ़ का नाम रोशन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *