एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप: धर्म परिवर्तन की कोशिश भी हुई; VIDEO में रोते हुए बोली- मुझे छोड़ दो

एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप:  धर्म परिवर्तन की कोशिश भी हुई; VIDEO में रोते हुए बोली- मुझे छोड़ दो


  • Hindi News
  • National
  • Nagpur Airforce Wife Rape & Conversion Accusation | Ex Classmate Arrested

नागपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 साल पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी अय्याज ताज मदारे उसका पूर्व स्कूल क्लासमेट है।

पीड़ित का आरोप है कि अय्याज उस पर धार्मिक मंत्रों से जुड़ी रस्में करता था। इसके बाद उसका रेप करता था। धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अय्याज उसके हाथ पकड़े हुए धार्मिक मंत्र पढ़ता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में महिला कहती है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती नजर आती है। जबकि आरोपी उसके हाथ जोर से पकड़े रहता है।

दो विजुअल्स, जिसमें महिला के धर्मांतरण का दावा-

महिला खुद को आरोपी से छुड़ाने की कोशिश करती दिखी।

महिला खुद को आरोपी से छुड़ाने की कोशिश करती दिखी।

आरोपी अय्याज उर्दू में मंत्र पढ़ते हुए महिला के चेहरे पर फूंक मार रहा था।

आरोपी अय्याज उर्दू में मंत्र पढ़ते हुए महिला के चेहरे पर फूंक मार रहा था।

क्या है पूरा मामला?

24 साल की पीड़ित महिला के पति भारतीय वायुसेना में अफसर हैं और दूसरे शहर में तैनात हैं। महिला प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करती है। शिकायत के अनुसार फरवरी 2025 में उसके क्लासमेट अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था।

आरोपी ने प्रॉपर्टी डील के बहाने उसे होटल बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और करीब 4 लाख रुपए वसूले।

पीड़ित के मुताबिक, 31 मई को आरोपी उसे जबरन नागपुर के पास कलमेश्वर ले गए। वहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव के एक मौलाना ने धार्मिक रस्में कराईं और उससे ‘कबूल है’ कहलवाया।

पीड़ित ने FIR में कहा कि आरोपी उसे एक बोतल से कोई तरल पदार्थ पिलाता था, फिर उर्दू में कुछ पढ़कर चेहरे पर फूंक मारता। वह इसे सम्मोहन या काला जादू बताता था। इसके बाद उसके साथ रेप किया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *