जालंधर के हिंदू नेता को मारने की धमकी: निहंग ने सिखों को भड़काया, सेंट्रल टाउन में आतंकवाद पीड़ितों की याद में समारोह, इसका हो रहा विरोध – Jalandhar News
जालंधर की गोल मार्केट, सेंट्रल टाउन में आज (6 जून) 12 बजे आतंकवाद पीड़ितों की याद में हो रहे समारोह का विरोध शुरू हो गया है। समारोह से पहले पटियाला हिंसा के आरोपी निहंग बरजिंदर सिंह परवाना ने कार्यक्रम के आयोजक योगेश सूरी को मारने की धमकी दी है।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है। इसमें निहंग जालंधर के सिखों को भड़काते हुए कहा रहा है कि अगर ये समारोह होता है तो जालंधर में सिखों के रहने का कोई मतलब नहीं है।
हिंदू नेता योगेश सूरी ने कहा कि निहंग द्वारा डाला गया धमकी भरे वीडियो में ये भी कहा गया है कि अमृतसर में दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी जैसा हाल करेंगे। जालंधर में एक और सूरी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस वीडियो के बाद किसी को कोई नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार निहंग परवाना होगा। इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है।
योगेश सूरी ने बताया कि उन्होंने उक्त मामले की जानकारी तत्काल पंजाब पुलिस एवं जिला प्रशासन को दे दी है। सूचना मिलने के पश्चात एसीपी स्पेशल ब्रांच गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले जानें निहंग ने वीडियो में क्या कहा… कार्यक्रम के आयोजक योगेश सूरी ने कहा…
Source link

