पिकअप और ट्राले की टक्कर, 8 लोगों की मौत: 9 की हालत गंभीर, फाजिल्का से अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार – Fazilka News

पिकअप और ट्राले की टक्कर, 8 लोगों की मौत:  9 की हालत गंभीर, फाजिल्का से अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार – Fazilka News




फाजिल्का में फिरोजपुर हाईवे पर आज सुबह सड़क हादसा हो गया। गांव हुसैनशाह के पास पिकअप और ट्राले की आमने-सामने टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के गांव मल्कज़ादे का एक परिवार अपने मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था। परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग महिंद्रा पिकअप में सवार थे। जब वाहन गांव हुसैनशाह के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे ट्राले के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे पांच लोग उछलकर ट्राले का शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरे। इस दुर्घटना में एक 13 वर्षीय बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर भेज दिए हैं। एसएसपी के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़ी PHOTOS…. खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *