चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील: बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, कई नोटिसों के बावजूद नहीं किया पालन – Chandigarh News

चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील:  बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, कई नोटिसों के बावजूद नहीं किया पालन – Chandigarh News




चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के क्लब पर मंगलवार सुबह प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने क्लब को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, क्लब संचालकों को नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें निर्धारित समय के भीतर जरूरी नियमों का पालन करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि क्लब में भवन संबंधी नियमों और स्वीकृत नक्शे से जुड़े कुछ उल्लंघनों को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा था। प्रशासन की ओर से बार-बार नोटिस भेजे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब और नियमों का पालन नहीं होने पर आखिरकार क्लब को सील करने का फैसला लिया गया।
इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं……



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *