पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: लुधियाना में नाबालिग के साथ रेप, खेलने के बहाने कमरे में आता था पड़ोसी – Mohali News
लुधियाना में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है।
.
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां रीना (काल्पनिक नाम) निवासी छोटी हैबोवाल ने बताया कि उनकी बेटी ने पेट में तेज जलन और पेशाब करते समय दर्द की शिकायत की थी। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य तकलीफ समझकर बच्ची को दवा दिलाई, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार पेट दर्द की शिकायत करती रही। (पढ़ें पूरी खबर)

