एसआईआर अभियान पर बैठक, मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया – Jalandhar News

एसआईआर अभियान पर बैठक, मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया – Jalandhar News




भास्कर न्यूज़ | जालंधर लायंस क्लब में भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने की। ओपी अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभियान की प्रक्रिया और उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। अरोड़ा ने बताया कि वह हर भारतीय नागरिक, जिसने निर्धारित समय तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और जिस पर कोई कानूनी अयोग्यता न हो, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अधिकार रखता है। भाजपा के संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा बीएलए-1 और बीएलए-2 से अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। ओ.पी. धनखड़ ने शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची को निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला बताया। बैठक में अनिल सरीन, सुशील कुमार रिंकू, शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, मनीष धीर, भूपेंद्र कुमार और रंजीत सिंह पवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *