पंजाब CM की अकाल तख्त में पेशी का VIDEO: बोले- शराब वाली वीडियो AI से बनाई, इसकी वैज्ञानिक जांच जरूरी; जत्थेदार गुरुदोषी घोषित कर चुके – Amritsar News

पंजाब CM की अकाल तख्त में पेशी का VIDEO:  बोले- शराब वाली वीडियो AI से बनाई, इसकी वैज्ञानिक जांच जरूरी; जत्थेदार गुरुदोषी घोषित कर चुके – Amritsar News


अकाल तख्त ने सीएम की पेशी की वीडियो की जारी।

सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी का वीडियो सार्वजनिक किया। वीडियो में मुख्यमंत्री और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच कथित विवादित वीडियो को लेकर हुए सवाल-जवाब सामने आए। CM मा

.

वीडियो में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके संबंध में प्रसारित की जा रही वीडियो पूरी तरह से फर्जी और AI से तैयार की गई है। CM ने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में किसी भी व्यक्ति की नकली वीडियो बनाई जा सकती है, इसलिए मामले की वैज्ञानिक जांच जरूरी है।

इससे पहले जत्थेदार ने CM से भिंडरांवाले और पंथ की मर्यादा को लेकर कई सवाल पूछे। CM ने भी हर सवाल का जवाब दिया।

बीते सोमवार (15 जून) को अकाल तख्त CM मान को पंथ विरोधी और गुरु दोषी घोषित कर चुका है। यह फैसला जत्थेदार गड़गज ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर स्थित अकाल तख्त सचिवालय की फसील (प्राचीर) से सुनाया। अकाल तख्त ने यह फैसला भगवंत मान की कथित शराब वाली वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद सुनाया था।

जत्थेदार गड़गज ने अपने संबोधन में कहा- वायरल वीडियो की फॉरेंसिक लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद सामूहिक तौर पर सिखों ने कार्रवाई के लिए कहा था। इस पर सिखों के पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों ने मीटिंग कर इस मुद्दे पर चर्चा की और मान को गुरु विरोधी और खालसा पंथ विरोधी करार दिए जाने का फैसला लिया।

सीएम भगवंत मान की श्री अकाल तख्त साहिब पेशी हुई।

सिलसिलेवार पढ़िए, VIDEO में क्या बातचीत हुई…

जत्थेदार: आप बाबा जरनैल सिंह जी खालसा भिंडरावाले को जानते हैं? भगवंत मान: जी।

जत्थेदार: कौन हैं? भगवंत मान: उनकी लड़ाई बहुत बड़ी थी… जब हम छोटे होते थे तब की बात है पर… जितना पढ़ा है, भाई अमरीक सिंह जी, भाई सुवेग सिंह जी… जिस समय ब्लू स्टार हुआ था, वो यहीं अंदर ही थे… और… वो अपने रोडे गांव से पहले… दमदमी टकसाल के मुखी थे।

जत्थेदार: ठीक है।

जत्थेदार: देखो, मुझे नहीं पता कि यह वीडियो सच्ची है या झूठी है, यह जांच का विषय है। वीडियो देखनी हो तो दिखा देते हैं । भगवंत मान: नहीं नहीं… वो तो बिल्कुल ही नकली है।

जत्थेदार: बिल्कुल नकली है? भगवंत मान: जी हां

जत्थेदार: आप हमें कोई 2 लैब बताइए। वहां से वीडियो की जांच होगी। क्योंकि देखो… बात गुरु की है। अगर नकली है तो किसी का चरित्र हनन नहीं होना चाहिए, मैं इस बात को मानता हूं। पर क्योंकि बिना फॉरेंसिक जांच के यह पता नहीं लग सकता। भगवंत मान: लैब तो हैं जी, आपकी देख-रेख में करवा देंगे, आप यहां बता दीजिए, हम करवा देंगे।

जत्थेदार: आपने जांच करवा दी उसकी… इसकी जांच कराई है? भगवंत मान: यह तो… इनके पास कोर्ट का ऑर्डर है जी, कि यह वीडियो…

साइड में खड़ा व्यक्ति: अफसर साहब, जो कोर्ट का ऑर्डर है जी, उन्होंने… इनकी प्राइवेसी होने के कारण रोका।

जत्थेदार: उसे हटाओ, वो मैंने पढ़ लिया है। भगवंत मान: नहीं जी… वो बंदा जो… मैं इसके बारे में बता देता हूं। वो बंदा जर्मन है कोई, वो बंदा पहले भी… वो ड्रग्स लेता है जी, वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वो इस तरह की चीजें डालता रहता है। उससे पहले उसने मेरी इसी कमरे की… कुछ और भी वीडियो बनाई थी। सब फॉरेंसिक जांच करवाओ।

जत्थेदार: चलो कोई नहीं, मुझे… ना ना जी भगवंत सिंह जी। भगवंत मान: नहीं, अगर आप कहते हैं जी, तो हम इसे करवा देते हैं… पर यह नकली है।

जत्थेदार: नहीं चलो… कोई नहीं भगवंत सिंह जी, आप हमें 2 लैब्स बताइए, अकाल तख्त साहिब इस वीडियो की जांच करवाएगा। भगवंत मान: बिल्कुल करवाइए जी।

जत्थेदार: अगर यह झूठ हुआ तो कोई बात नहीं, अगर सच हुआ… तो फिर… मेरा अकेले का तो कुछ भी नहीं, पंथ का… जी… आप बताइए हमें दो लैब्स। भगवंत मान: आप ही बता दो… दो लैब्स कौन सी? कोई भी लैब देख लो आप

जत्थेदार: नहीं, आप ही 2 बताइए, हम अलग से भी करवाएंगे, पर आप भी अपनी तरफ से बताइए। भगवंत मान: जो टॉप की होंगी…बल्कि मैं भी चाहता हूं जी, इसकी जांच करवा के सब साफ हो।

जत्थेदार: इसकी जांच होनी चाहिए। भगवंत मान: बिल्कुल होनी चाहिए जी।

जत्थेदार: लोगों ने जो काम शुरू कर दिया है… बात गुरु की है। जब गुरु की बात आती है तो वो सबसे बड़ी होती है… भगवंत मान: आप देख लीजिए, आज-कल AI है, तो आप तो खुद ही कह रहे हैं कि सोशल मीडिया का पता नहीं क्या रिवाज है। हम तो हर रोज इसी बात से डरते हैं कि कब किसकी फोटो ना लगा दी हो। यही कमरा, यही फोटो… सुखबीर वाली फोटो भी लगाकर घूम रहे हैं… मजीठिया की फोटो भी बीच में लगाकर घूम रहे हैं… वही यही कमरा। और उन्होंने कमरे को पकड़कर… अपनी नंगी आंखों से… फॉरेंसिक से कितना फर्क है मैं बता देता हूं जी। वो होटल का कमरा है जी, जो इंटीरियर है… होटल। होटल के अंदर कौन गुरु साहब की फोटो लगाएगा?

जत्थेदार: चलो कोई नहीं, हमें नहीं पता… भगवंत मान: हम वो आपको…

जत्थेदार: आप 2 लैब्स बताइए, हम उससे जांच करवाएंगे। जो टॉप की होंगी, सरकार की। बाकी देखिए… आप पंजाब में ही जन्मे और पले-बढ़े हैं, हम सब यहीं की मिट्टी के बेटे हैं। हमारी वफादारी हमारे पंथ और पंजाब के प्रति है।

वीडियो से संबंधित पूरा मामला 3 पॉइंट्स में जानिए

  • NRI ने जारी किया था वीडियो: ये मामला पहली बार अक्टूबर-2025 में सामने आया। कनाडा में रह रहे NRI जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समरा ने इंटरनेट पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में कथित तौर पर CM भगवंत मान को हाथ में शराब का गिलास पकड़े दिखाया गया। जगमन समरा मूल रूप से सीएम भगवंत मान के गृह जिले संगरूर के फागुवाला गांव का रहने वाला है।
  • सिख गुरुओं के चित्रों पर शराब के छींटे मारते दिखे: समरा की ओर से जारी वीडियो में कथित रूप से भगवंत मान सिख गुरुओं और सिख धर्म से जुड़ी अन्य हस्तियों के चित्रों (पोर्ट्रेट्स) के सामने खड़े दिखे और उनके गिलास से शराब के छींटे उन पवित्र चित्रों पर गिराते हुए दिखाई दिए। अकाली दल और अन्य धार्मिक सिख संगठनों ने इसे सिख मर्यादा का उल्लंघन और गुरुओं का घोर अपमान यानी बेअदबी बताया।
  • AAP ने वीडियो को AI जनरेटेड-डीपफेक बताया: वीडियो सामने आने के बाद शुरुआती तौर पर AAP और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। दावा किया गया कि यह वीडियो पूरी तरह से AI-जनरेटेड और डीपफेक है, जिसे CM की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाया गया है। उसके बाद अकाली दल ने इस वीडियो की जांच कराने की मांग उठाई।

भगवंत मान अकाल तख्त साहिब में पेश होने वाले चौथे मुख्यमंत्री

भगवंत मान पंजाब के चौथे मुख्यमंत्री हैं, जो अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने गुरुओं के दसवंध के सिद्धांत-गुरू की गोलक, एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया था। जिसपर उन्होंने दो बैग भरकर सबूत देकर सफाई दी।

भगवंत मान से पहले 3 और मुख्यमंत्री भीमसेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल अकाल तख्त पर पेश हो चुके हैं। भीमसेन सच्चर अविभाजित पंजाब के दूसरे मुख्यमंत्री थे। अकाल तख्त पर पेश होने वाले मुख्यमंत्रियों में सबसे सख्त सजा सुरजीत सिंह बरनाला को दी गई थी। उन्हें पंथ से निष्कासित करने के साथ गले में तख्ती डालकर पेश होने को कहा गया था।

————

यह खबर भी पढ़ें…

अकाल तख्त ने पंजाब CM को गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार दिया, जत्थेदार बोले- शराब वाला वीडियो सही

सिख कौम की सर्वोच्च संस्था, अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंथ विरोधी और गुरु विरोधी घोषित कर दिया है। यह फैसला सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर स्थित अकाल तख्त सचिवालय की फसील (प्राचीर) से सुनाया। अकाल तख्त ने यह फैसला भगवंत मान की कथित शराब वाली वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद सुनाया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *