पंजाबी गीत के फैन हुए राष्ट्रपति मैक्रों: PM मोदी के साथ ‘आरी आरी’ पर शेयर की रील, लोग बोले- फ्रांस में भी चल रही धुरंधर – Pathankot News

पंजाबी गीत के फैन हुए राष्ट्रपति मैक्रों:  PM मोदी के साथ ‘आरी आरी’ पर शेयर की रील, लोग बोले- फ्रांस में भी चल रही धुरंधर – Pathankot News




भारत और फ्रांस की दोस्ती का एक अनोखा व फिल्मी अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीस दौरे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का सुपरहिट पंजाबी गाना ‘आरी आरी’ बज रहा है। इस सिनेमाई वीडियो क्लिप में दोनों वैश्विक नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन की खास झलकियां दिखाई गई हैं। फेसबुक सहित अन्य प्लेटफार्म पर किया शेयर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की शुरुआत बेहद गर्मजोशी के साथ होती है, जिसमें दोनों नेता आपस में हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में पीएम मोदी की इस यात्रा के सबसे अहम पलों को पिरोया गया है। वीडियो मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी , इनोवेशन और भारत-फ्रांस की मजबूत होती दोस्ती पर केंद्रित है। बड़ी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में पंजाबी संगीत का यह अनूठा इस्तेमाल सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मैक्रों का ‘सिनेमाई धन्यवाद’
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स 2026’ और ‘ग्लोबल एआई शिखर सम्मेलन’ में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस सफल दौरे के समापन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस खास सिनेमाई वीडियो को शेयर कर पीएम मोदी को एक अनोखे अंदाज में “थैंक यू” कहा है। वीडियो पर मोदी का दिल जीतने वाला जवाब वायरल:- इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बनी बड़ी सहमति
इस हाई-प्रोफाइल बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच भविष्य के रोडमैप को लेकर गहन मंथन हुआ, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई गई: रक्षा और सुरक्षा सहयोग: रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास पर चर्चा हुई।
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी : अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मिलकर नए अनुसंधानों को अंजाम देने पर सहमति बनी।
परमाणु ऊर्जा : स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में आपसी सहयोग को और तेज करने पर बल दिया गया।
भविष्य की तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत-फ्रांस मिलकर ग्लोबल लीडर बनने की ओर अग्रसर हैं।
यह दौरा न सिर्फ दोनों देशों के मजबूत होते व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को दर्शाता है, बल्कि दोनों नेताओं के बीच की निजी और मजबूत केमिस्ट्री को भी दुनिया के सामने पेश करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *