मोगा में दुकान में घुसे हथियारबंद, कर्मचारी को पीटा: कुछ देर पहले मालकिन कैश लेकर चलीं गईं, इसपर बदमाशों ने शुरू की मारपीट – Moga News
मोगा शहर के तपतेज मार्केट स्थित बॉम्बे मेकअप बाजार (रेडीमेड कपड़ों की दुकान) पर हथियारबंद अज्ञात व्यक्तियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित प्यार मोहम्मद मूल रूप से दिल्ली का निवासी है। मोगा की बाग गली में रहता है। वह पिछले चार साल से गांव सलीना की पूर्व सरपंच मनिंदर कौर की दुकान पर कार्य काम करता है। मालकिन कैश लेकर चली गईं तो कर्मचारी को पीटा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 23 मई को वह दुकान के काउंटर पर बैठा था। इसी दौरान एक गाड़ी से 3-4 हथियारबंद व्यक्ति दुकान पर पहुंचे। उन्होंने ऊंची आवाज में दुकान मालिक मनिंदर कौर के बारे में पूछा। जब प्यार मोहम्मद ने बताया कि मनिंदर कौर कुछ देर पहले कैश लेकर चली गई हैं तो आरोपी गुस्सा हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोहे के रॉड से किया हमला
आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। जाते समय उन्होंने काउंटर पर रखा प्यार मोहम्मद का मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है थाना सिटी साउथ मोगा के सहायक थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 3-4 अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। यह घटना मोगा के मेन बाजार इलाके में हुई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
Source link

